स्वास्थ्य विभाग में करना चाहते हैं नौकरी तो हो जाइये तैयार, चुनाव से पहले 41 हजार…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष लगातार आमने सामने है। विपक्ष लगातार रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश में जूता हुआ तो दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल भी लगातार राज्य का विकास, रोजगार सृजन और अन्य उपलब्धियों को बता कर विपक्ष पर हमले करने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक बड़ा एलान किया है।

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 41 हजार नियुक्तियां की जाएँगी जबकि अगले 15 दिनों के अंदर 722 चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी जबकि 8500 नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को अधिवेशन भवन में 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयाप्त मानव बल की उपलब्धता से ही स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जा सकती है। आज बिहार देश भर में कई क्षेत्रों में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें – बिहार की भूमि का यूनानी से रहा है हमेशा गहरा नाता, तिब्बी कॉलेज के शिलान्यास के दौरान सीएम ने कहा….

अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हमलोग काम कर रहे हैं कि सारे मापदंडों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकलें। उन्होंने कहा कि हम एंबुलेंस उपलब्धता के मामले में राष्ट्रीय औसत के काफी करीब हैं और अगले एक माह में इसे भी पूरा कर लेंगे। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में भी हम तीसरे स्थान पर हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस में तैनात है आरोपी…

LN Mishra 1 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...