ABDM से मजबूत होगा डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, बिहार कॉन्क्लेव में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा…

पटना: देश भर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के सफल क्रियान्वयन को लेकर बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने राजधानी पटना में स्थित होटल ताज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आयुष समिति, जीविका, बिहार मेडिकल काउंसिल, चिकित्सा महाविद्यालय, औषधि नियंत्रण निदेशालय, आयुष समिति के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के महत्व को समझाया गया। साथ ही सरकारी एवं निजी क्षेत्र के अस्पतालों, क्लिनिक, जाँच घर, दावा दुकान आदि में डिजिटल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर डेटा शेयरिंग, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का विस्तार और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवा को सरल, पारदर्शी और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। ABDM के माध्यम से हम डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को गति मिलेगी। इस अवसर पर बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के स्टेट मिशन डायरेक्टर शशांक शेखर सिन्हा ने ABDM के माध्यम से सभी नागरिकों को किफायती, सुलभ और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के महत्व को दोहराया।

2 3 22Scope News

उन्होंने इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वस्थ्य प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रमुख अवयव एवं मुख्य विशेषताएं, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम में नए नवाचारों की प्रस्तुति, ABDM के तहत हेल्थकेयर डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता, राज्यों के अनुभवों और सफल कार्यान्वयन मॉडल का विश्लेषण, डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं समायोजन की रणनीति इत्यादि पर चर्चा की।

कॉन्क्लेव के दौरान सरकारी संस्थानों और निजी क्षेत्र के हितधारकों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। इससे डिजिटलीकरण के द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक विक्रम पगारिया, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार, BMSICL के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासी पदाधिकारी राजेश कुमार,

शैलेश चन्द्र दिवाकर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सलाहकार डॉ रुचिरा अग्रवाल, सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, सलाहकार तथा कर्मी उपस्थित थे। विदित हो कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से जोड़ने और आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    देश का 80 फीसदी मखाना Bihar के 10 जिलों में होता है, मखाना बोर्ड बनने से…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

ABDM ABDM ABDM ABDM ABDM ABDM ABDM

ABDM </span

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...