बेगूसराय: बेगूसराय के समसा चौक पर स्थित एक किराना दुकान में चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने CCTV फूटेज के आधार पर चोरी गए सामानों में से कुछ सामान और नकदी बरामद किया है जबकि चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना को लेकर मंसूरचक थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि बीते 28 मई को अज्ञात चोर ने एक किराना दुकान से करीब 1 लाख रुपया और भारी मात्रा में सिगरेट चुरा लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फूटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें – भोजपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर को दबोचा
CCTV फूटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जब उसके घर छापेमारी की गई तो उसके घर से करीब 42 पैकेट सिगरेट और 36055 रूपये नकद बरामद किये गये। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी चोर की पहचान अंशु कुमार के रूप में की गई जिसकी तस्दीक उसकी मां ने भी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी फ़िलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली हुआ गिरफ्तार, SSB और जिला पुलिस ने…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


















