भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां STF की टीम ने भोजपुर पुलिस की सहयोग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। इस दौरान टीम ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लकर भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि STF ने गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस के सहयोग से नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ से करीब 5 करोड़ रूपये मुल्य के हेरोइन जब्त किये हैं। इसके साथ ही गिरफ्तार किये गए तस्करों के पास से एक लग्जरी कार और करीब डेढ़ लाख रूपये नकद भी बरामद किया गया है।
यह भी पढे़ें – त्यागराजन बने पटना के नये जिलाधिकारी, चंद्रशेखर बने आयुक्त
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हेरोइन तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला के कुर्मी टोला निवासी अंकुश कुमार और उसी मुहल्ला के पासवान टोली निवासी इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। जबकि पुलिस ने तीसरे तस्कर के अनुसंधान के तौर पर छानबीन किए जाने का हवाला देते हुए नाम को गुप्त रखते हुए बताया कि जिस घर से हेरोइन की खेप को बरामद किया गया है उस घर का मकान मालिक अभी फरार है और उसे भी पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी। फ़िलहाल गिरफ्तार तस्करों से पुलिस और STF की टीम पूछताछ कर रही है
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली हुआ गिरफ्तार, SSB और जिला पुलिस ने…
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट




















