ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो रहे सावधान, एसबीआई का अधिकारी बन उड़ा लिए हजारों रुपए

एप डाउनलोड करवा कर 40 हजार उड़ाया

बोकारो : अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो सावधान रहें. नहीं तो साइबर अपराधी किसी भी बैंक का अधिकारी बन खाते से आपके पैसे उड़ा लेगा. ऐसा ही मामला बोकारो के हरला थाना पहुंचा है. जहां एसबीआई अधिकारी बन एप डाउनलोड करवा कर 40 हजार 660 रुपए के फर्जी निकासी का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने एसबीआई ग्राहक क्रेडिट कार्ड धारक सेक्टर 9 निवासी चंद्र प्रकाश कुमार की शिकायत पर आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी मोबाइल धारक में खुद को एसबीआई अधिकारी बताते हुए उनके मोबाइल पर फोन किया, और कहा कि एनीदेस नामक एप डाउनलोड करेंगे तो एसबीआई से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगा. एप डाउनलोड करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 40 हजार 660 रुपए की फर्जी निकासी हो गयी. जो मुंबई के एक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...