Garhwa: सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम, घंटों तक जाम से जूझते रहे यात्री

Garhwa: जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के थाना मोड़ के पास सोमवार को एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। जिससे NH 343 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। यह घटना पूर्व मुखिया महिमा गुप्ता के घर के समीप घटी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जाम की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रशासन को सूचना देने के बावजूद राहत कार्य में देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहत कार्य के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई है। रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह और पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान ने मौके पर पहुंचकर NH 343 से पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ है।

रिपोर्टः आकाश

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...