युवक की मौत के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

जमशेदपुरः टाटा मुख्य अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर बवाल काटा. परिजनों ने डॉक्टर जयंत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने बताया कि जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर निवासी अभिषेक कुमार को चार दिन पहले एक्सीडेंट के बाद यहां भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक का एक हाथ काट दिया था. इसके बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया. घर पर जब युवक को तेज दर्द होने लगा तब परिजनों ने पुनः उसे टीएमएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

एक्सीडेंट में मृतक हुआ था घायल, डॉक्टरों ने काट दिये थे हाथ 

परिजनों ने टीएमएच के डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मरीज पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ तब कैसे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. वैसे भी टीएमएच का विवादों से गहरा नाता है. पूर्व में भी कई बार टीएमएच के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं.

रिपोर्ट-लाला जवीन

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...