Chatra: शराब माफियाओं पर पुलिस का एक्शन, 15 अवैध भट्ठी को किया ध्वस्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Chatra: हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमावर्ती जबड़ा गांव में सोमवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ हंटरगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान 125 लीटर महुआ शराब और एक चोरी की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।

Chatra: 15 अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

वहीं 15 शराब भट्ठी को जेसीबी लगाकर ध्वस्त करते हुए 1500 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया। साथ ही दो तस्कर सूर्यदेव यादव एवं ननकू यादव, जबड़ा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चतरा पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि जबड़ा गांव में अवैध महुआ शराब के निर्माण और सीमावर्ती राज्य बिहार में बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

Chatra: शराब माफियाओं में हड़कंप

वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने हंटरगंज थाना क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए आम जनता से सहयोग करने की अपील की। अभियान में थाना प्रभारी के आलावे दर्जनों सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...