विद्या विहार के 4 छात्रों ने JEE ADVANCED में हासिल की सफलता, संस्थान के…

विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) एवं विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल (वीवीआरएस) के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड-2025 में रचा इतिहास, सीमांचल का नाम किया रोशन

पूर्णिया: आज घोषित जेईई एडवांस्ड-2025 के परिणामों में विद्या विहार करियर प्लस एवं विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर सफलता की ऊँचाइयों को छूते हुए पूरे सीमांचल क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मार्गदर्शन सटीक हो और संकल्प दृढ़, तो छोटे शहरों के छात्र भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

विद्या विहार करियर प्लस, जो कि विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पूर्णिया की एक विशेष इकाई है, के निदेशक प्रशांत शंकर ने जानकारी दी कि जनवरी एवं अप्रैल 2025 में आयोजित जेईई मेन के माध्यम से संस्थान के 8 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया था। आज आईआईटी कानपुर द्वारा घोषित फाइनल मेरिट लिस्ट में इनमें से 4 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जो संस्था और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

चयनित छात्रों में भास्कर आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 4679 प्राप्त की और क्षेत्रीय टॉपर के रूप में सामने आए हैं। अन्य सफल छात्रों में राघव मिश्रा, अभय कुमार साह एवं सौरभ कुमार शामिल हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन सभी छात्रों ने पिछले दो वर्षों से विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल में रहकर, विद्या विहार करियर प्लस के शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर अध्ययन और परीक्षा-आधारित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी की, और पूर्णिया में रहकर ही यह मुकाम हासिल किया।

निदेशक प्रशांत शंकर ने इस सफलता का श्रेय विद्या विहार करियर प्लस की अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी टीम, बैक ऑफिस स्टाफ तथा संस्थान की सुदृढ़ टेस्टिंग व एनालिसिस प्रणाली को दिया, जिसने छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन और आत्म-मूल्यांकन का प्रभावी मंच प्रदान किया। इस अवसर पर विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षण दृष्टिकोण और छात्रों की कठोर मेहनत का सामूहिक परिणाम है। हम केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे छात्र आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जगह बना रहे हैं।

यह प्रमाणित करता है कि सीमांचल अब केवल नक्शे पर मौजूद एक क्षेत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उभरती प्रतिभा का केंद्र बनता जा रहा है। विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्रों, उनके माता-पिता और पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि यदि छात्रों को सही वातावरण, प्रतिबद्ध मार्गदर्शन और निरंतर आत्म-समीक्षा की प्रणाली प्राप्त हो, तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। हम अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं।

यह सफलता न केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि पूर्णिया जैसे शहर से भी आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थानों तक की यात्रा अब केवल सपना नहीं, बल्कि साकार हकीकत है। विद्या विहार करियर प्लस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्ता-परक शिक्षा और अनुशासित परिश्रम के माध्यम से असंभव कुछ भी नहीं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

अंशु झा की रिपोर्ट

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...