Advertisment

मुजफ्फरपुर रेपकांड : आज शाम महिला RJD का आक्रोश मार्च

पटना : मुजफ्फरपुर रेपकांड को लेकर विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी दल पर हावी है। दो दिन से राजधानी पटना में बिहार कांग्रेस की तरफ से आक्रोश मार्च और हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। आज यानी तीन जून को शाम चार बजे महिला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। महिला राजद पार्टी कार्यालय से इनकम टैक्स आक्रोश मार्च निकालेगी। जिसमें महिला नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Goal 6 22Scope News

मंगल स्वास्थ्य मंत्री की प्राथमिकता क्या है? केवल हिंदू-मुस्लिम की सांप्रदायिक राजनीति करना!!! – RJD पार्टी

वहीं राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लगातार ट्वीट कर बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर निशाना साधा जा रहा है। राजद पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया है कि बिहार के अभावग्रस्त, अव्यवस्था से अटे, अनदेखी और संवेदनहीनता से भरे अस्पतालों में आम नागरिक हताशा में सर पटक-पटककर मर जाता है। पर अमंगल स्वास्थ्य मंत्री की प्राथमिकता क्या है? केवल हिंदू-मुस्लिम की सांप्रदायिक राजनीति करना!!! साथ ही विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए वीभत्स घटना को लेकर नीतीश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर करारा हमला किया है।

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस का पटना में हल्लाबोल, कहा- दलित बेटी को दो न्याय!

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...