तेज आंधी व बारिश से सड़क पर गिरे पेड़, कई घरों के उड़े टिन, लोगों को भारी नुकसान

मधेपुरा : मधेपुरा जिले में सोमवार की रात आई बारिश के साथ आंधी और तूफान ने जहां बढ़ती गर्मी और उमस भरे वातावरण से लोगों को राहत दी। वहीं जनजीवन को काफी प्रभावित किया। तेज आंधी एवं बारिश के कारण मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर, रामपुर, रमनी और रघुनाथपुर पंचायत सहित जिले के कई प्रखंडों में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह टिन के बने घर, शेड, नल-जल के पानी टंकी और बिजली पोल आदि गिर गए। आम फसलों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। हालांकि कहीं कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़े : सावधान! IMD का अलर्ट, बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

AI Trend में रंगे सांसद सुखदेव भगत, New Look वाली तस्वीर...

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एआई से तैयार 'माय न्यू लुक' तस्वीर साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी...

Facebook Friend Scam: विदेशी दोस्ती के झांसे में महिला से लाखों...

रांची की महिला फेसबुक पर विदेशी दोस्ती के झांसे में आकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। गिफ्ट पार्सल, कस्टम और...

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...