सावधान! IMD का अलर्ट, बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना : बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी तीन जून को मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। आईएमडी ने राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही विभाग ने कई जगहों पर वज्रपात (ठनका) और तेज हवा (आंधी) चलने की भी संभावना जताई है। सोमवार की रात कई जिलों में देर रात तक बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी दर्ज की गई।

Goal 5 22Scope News

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आपको बता दें कि आज यानी तीन जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पुर्णिया और किशनगंज में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 36°C से 40°C के बीच रहेगा। वहीं, छह जून को पूरे बिहार में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें :

बिहार मॉनसून का अपडेट

वहीं, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, इस बार बिहार में समय से पहले मानसून आने की संभावना थी, लेकिन पछुआ हवा ने इस संभावना को खत्म कर दिया है। अब मानसून अपने तय समय पर ही बिहार में आएगा। 12 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून आने की संभावना है।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के 27 जिलों में होगी भारी बारिश

विवेक रंजन की रिपोर्ट

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...

डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर, पैर...

बांका : बांका जिले अमरपुर थाना के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह का पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर...