झारखंड में आफत की बारिश: कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी

झारखंड में आफत की बारिश: झारखंड में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो-ऑरेंज चेतावनी, वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की अपील।


झारखंड में आफत की बारिश रांची:  झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रांची समेत कई शहरों में जलजमाव की स्थिति बन चुकी है। मौसम केंद्र, रांची ने 16 से 18 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है। मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

झारखंड में आफत की बारिश: कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी
झारखंड में आफत की बारिश: कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी

झारखंड में आफत की बारिश: कहाँ जारी हुआ अलर्ट

16 सितंबर 2025

  • ऑरेंज अलर्ट: कोडरमा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग

  • येलो अलर्ट: गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची

17 सितंबर 2025

  • येलो अलर्ट: देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा

18 सितंबर 2025

झारखंड में आफत की बारिश: ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के लोगों से कहा है कि वे निचले इलाकों में न जाएं, वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें।

झारखंड में आफत की बारिश: मानसूनी बारिश का अपडेट

  • दुमका में 24 घंटे में 152 मिमी बारिश दर्ज

  • चक्रधरपुर में 134.8 मिमी, चाईबासा में 98.4 मिमी

  • डालटनगंज और मांडर में 89 मिमी, रांची में 40.8 मिमी


Key Highlights

  • 16 से 18 सितंबर तक झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

  • कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

  • तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) और वज्रपात का भी अलर्ट

  • पिछले 24 घंटे में दुमका में 152 मिमी बारिश दर्ज

  • पूरे राज्य में मानसून अब तक सामान्य से 20% अधिक सक्रिय


झारखंड में आफत की बारिश:

इस साल मानसून ने झारखंड में औसत से 20% ज्यादा बारिश दी है। 1 जून से 15 सितंबर तक 1100.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य 920.8 मिमी होती है। केवल पाकुड़ जिले में सामान्य से 26% कम बारिश दर्ज की गई है।

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...