बेतिया में दबंगों को नहीं है कानून का डर, सरेआम सड़क पर लहरा रहे हथियार

बेतिया : बेतिया में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर बीच सड़क पर दादागिरी करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो बेतिया बस स्टैंड का बताया जा रहा है। जहां दबंग बीच सड़क पर हाथ में हथियार लेकर मारपीट कर रहा है और दहशत फैला रहा है। बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर थाना भी है लेकिन इसके बावजूद युवक को पुलिस का खौफ नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व भी बस स्टैंड में गोली चल चुकी है। बेतिया बस स्टैंड से आ रहे इस वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बेतिया में दबंगों को पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। ऐसे वायरल वीडियो की न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में युवक की गला दबाकर हत्या, मोकामा में मो. नेयाज को मार डाला पीट-पीटकर

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...

Ranchi Triple Murder: सूअर के खेत में घुसने पर हुआ था...

रांची के ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 अगस्त 2023 को होटल में हमला कर...

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...