Advertisment

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता साफ

Ranchi- झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई.  इस प्रकार लंबे समय से लंबित इस मामले का समाधान हो गया.

आपको बता दें कि 10 दिसंबर को ही शिक्षा मंत्री ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस संचिका पर मुख्यमंत्री अनुमोदन नहीं मिल सका था. इसके कारण करीबन चार माह से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली पड़े थें. अब मुख्यमंत्री द्वारा इस संचिका पर अनुमोदन मिलते ही अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार महतो  और उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ विनोद सिंह की नियुक्ति की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया.

दरअसल संचिका पर अनुमोदन में हो रही देरी से नाराज होकर इंटरमीडिएट शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के महासचिव प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने 12 जनवरी 2022 को माननीय उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी. याचिका में मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और वित्त सचिव को भी पार्टी बनाया गया था. जनहित याचिका दाखिल होते ही दिनांक 18.01. 2022 को सरकार द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई. इंटरमीडिएट शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव को धन्यवाद दिया है.

मोर्चा के नेताओं रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, अरविंद सिंह ,मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह ,रंजीत मिश्रा, डॉक्टर देवनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव एवं शिक्षा सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को बधाई देते हुए कहा है कि अब छात्रों की  परीक्षा आयोजित की जा सकती है.

नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट के सख्त तेवर से रिम्स प्रशासन में हड़कंप

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...