Ranchi: फिर बढ़ने लगा Covid संक्रमण, एक्टिव केस बढ़कर 6, मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील 

257
Ranchi: फिर बढ़ने लगा covid संक्रमण, एक्टिव केस बढ़कर 6, रिम्स में जीनोम जांच के लिए अब तक नहीं पहुंचे सैंपल
Ranchi: फिर बढ़ने लगा कोविड संक्रमण, एक्टिव केस बढ़कर 6, रिम्स में जीनोम जांच के लिए अब तक नहीं पहुंचे सैंपल
Advertisment

Ranchi: राजधानी में Covid -19 संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले सप्ताह से हर दिन एक-एक नया केस सामने आ रहा था। लेकिन बुधवार को 9 सैंपलों की जांच में 2 संक्रमित मरीज मिले, जिससे जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 6 हो गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि बुधवार को ही 2 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।

Advertisment
Covid : मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि दोनों नए संक्रमितों की पहचान रैपिड एंटीजेन किट के माध्यम से हुई है और मरीजों की स्थिति स्थिर है। उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे हैं। सिविल सर्जन ने आम लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है।

देखिए: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई चाल पर भाजपा का तीखा हमला – झारखंड की सियासत गरमाई

झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया कदम पर भाजपा ने कड़ा हमला बोला है। इस वीडियो में जानिए किस तरह बढ़ रही है राजनीतिक तनातनी और क्या होंगे इसके आगे के असर।

Ranchi: रिम्स में मशीन तैयार, लेकिन जीनोम अनुक्रमण के लिए नहीं आए सैंपल

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन पूरी तरह कार्यशील है और इससे संपूर्ण एक्सोम अनुक्रमण जांच भी सफलतापूर्वक की गई है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अब तक स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बावजूद झारखंड के किसी भी जिले से कोविड वैरिएंट की जांच के लिए कोई सैंपल नहीं भेजा गया है।

रिम्स के अधिकारियों ने बताया कि ना ही सैंपल भेजे गए हैं और ना ही किसी स्तर पर संपर्क किया गया है। जबकि Covid के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैरिएंट की पहचान और ट्रैकिंग बेहद ज़रूरी है।

संक्रमण पर नजर रखना जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही मामले अभी कम हों, लेकिन Covid की सतह पर लौटती गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिए वायरस के स्वरूप में बदलाव को समय रहते पहचानना अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके।

Advertisement