Commercial Advertisment

रहस्यमय तरीके से युवक लापता, अभी तक पता नहीं, पुलिस ने घर के पास से बरामद किया बाइक

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव निवासी रवि रंजन कुमार अपने बाइक से बीते एक जून को देर शाम किसी काम से नौबतपुर बाजार के लिए अपने बाइक से निकला था। लेकिन वह देर रात तक वापस अपने घर नहीं आया। जिसके बाद परिवार के लोग काफी खोजे लेकिन नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने एक जून को देर रात्रि गश्ती के दौरान युवक के बाइक को घर से पांच सौ मीटर दूर मोतीपुर एम्स नया रोड के पास से बरामद किया है। युवक का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पांच दिन होने के बाद भी अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके बाद युवक के परिवार के लोग और गांव के लोगों के द्वारा चिरौरा गांव के पास एनएच-139 को सड़क जामकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

लोगों ने कहा- पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है इसलिए हमलोग सड़क को किया है जाम

इधर, युवक के पिता राम किशोर दास ने बताया कि बीते एक जून की रात्रि में लगभग आठ बजे अपने बाइक से नौबतपुर बाजार जाने को बोलकर घर से निकला था। रात तक वह वापस नहीं आया। जिसके बाद हम सभी लोग खोजबीन भी किए लेकिन नहीं मिल सका। अगले दिन जब हमलोग थाना पहुंचे तो देखा कि उसकी बाइक थाने में लगा हुआ है। पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। हम लोगों ने थाने में शिकायत भी कि लेकिन पांच दिन होने को है अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। हमारी प्रशासन से मांग है कि हमारे बेटे को सकुशल बरामद करें। एक माह पहले उसकी शादी हम लोगों ने धूमधाम से किया था। अब उसके गायब होने से परिवार में डर का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े : ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा राजधानी पटना, क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तीन को मारी गोली…

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Mokama News: वर्दी में ही गंगा में कूदे होमगार्ड विकास कुमार,...

मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर डूब रही जम्मू की महिला को होमगार्ड जवान विकास कुमार ने वर्दी में ही गंगा में छलांग लगाकर...

Dhanteras 2026: रांची में धनतेरस की खरीदारी के लिए तीन शुभ...

 Dhanteras 2026 पर रांची में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 30% तक कारोबार बढ़ने की...

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...