BUIDCO द्वारा निर्माण हो रहे स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना से खासे परेशान हैं लोग, नाला के नाम केवल खानापूर्ति

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में BUIDCO द्वारा 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण हो रहे स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना से लोग खासे परेशान हैं। नाला निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। आधा अधूरा नाला बना है जो जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन अर्द्ध निर्मित नाले में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

15.5 किलोमीटर लंबी परियोजना के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला आया है सामने 

दरअसल, मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र स्थित शहर में जल निकासी व्यवस्था हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत 72 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 15.5 किलोमीटर लंबी परियोजना के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत जयपालपट्टी मुहल्ले में बुडको द्वारा निर्माण करवाए जा रहे इस परियोजना को लेकर संवेदक सभी सुरक्षा मनको को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से नाला निर्माण कर रहे हैं।

मुहल्ले वासियों का आरोप है कि संवेदक द्वारा आधा अधूरा नाला निर्माण कार्य को छोड़कर कई दिनों से फरार हैं। जिस कारण आए दिन मासूम बच्चे व बुजुर्ग नाला मे गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।

BUIDCO : आधा अधूरा बना नाला साबित हो रहा है जानलेवा 

इतना हीं नहीं आधा अधूरा बना नाला जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक तो संवेदक द्वारा बिना नापी करवाए आड़े तिरछे नाला बनाया जा रहा है। वहीं कई जगहों पर नाला निर्माण कार्य को आधा अधूरा ही छोड़ दिया गया है। जिस कारण पानी के तेज बहाव से रोड पर कटाव भी शुरू हो गया है और यातायात भी प्रभावित हो गया है। साथ ही कई लोगों के घर के नीचे की मिट्टी भी नीचे से कटने लगा है।

जिससे लोग किसी भी अनहोनी को लेकर सशंकित हो गए हैं। लोगों ने कहा कि इस पांच फीट से ज्यादा गहराई वाले खुले नाले में पानी भर गया है। वहीं कल शाम में एक बच्ची इसमें गिर गई, जिसकी जान स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह बचाया जा सका है।

 

सूचना पर BUIDCO की सहायक परियोजना निदेशक पूनम कुमारी मौके पर पहुंची व अधिकारियों से बात करने को कही

इधर स्थानीय लोगों के विरोध की सूचना पर बुडको की सहायक परियोजना निदेशक पूनम कुमारी मौके पर पहुंची और इस मामले को उच्च अधिकारियों तक रखने की बात कही है। कैमरे के सामने कुछ भी जवाब देने से परहेज कर रही हैं। वहीं बुडको उप परियोजना निदेशक सुमित कुमार भी इस मामले में कैमरे पर बोलने से साफ-साफ इंकार कर दिया। जानलेवा साबित हो रहे नाला को लेकर स्थानीय मुहल्लेवासियों मे काफी आक्रोश है। लोग डीएम से संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि इस मामले विभागीय अलाधिकारी चुप्पी साध बैठे हैं।

यह भी पढ़े : बुडको के इंजीनियर के ऊपर आक्रोशित ग्रामीणों ने फेंका गंदा पानी, फिर बंदी बनाकर घुमाया गया पूरा गांव

रमण कुमार की रिपोर्ट

AI Trend में रंगे सांसद सुखदेव भगत, New Look वाली तस्वीर...

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एआई से तैयार 'माय न्यू लुक' तस्वीर साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी...

Facebook Friend Scam: विदेशी दोस्ती के झांसे में महिला से लाखों...

रांची की महिला फेसबुक पर विदेशी दोस्ती के झांसे में आकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। गिफ्ट पार्सल, कस्टम और...

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...