बांका में मेला देखने जा रही 4 बच्चियां डूबी, दो की मौत दो…

बांका: बांका में मेला देखने जाने के दौरान चार बच्चियां नदी में डूब गयी। बच्चियों के नदी में डूबने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हालांकि घटना के दौरान लोगों ने किसी तरह दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया जबकि दो की मौत हो गई। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि ज्येष्ठ गोरनाथ मंदिर में मेला देखने के लिए चार बच्चियां जा रही थी। रास्ते में चांदन नदी को सभी पैदल ही पार कर रही थी तभी वे गहरे पानी में डूबने लगीं। इस दौरान आसपास में मौजूद लोगों ने सभी बच्चियों को बाहर निकाला और आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें – PIB पटना के कर्मियों ने ली शपथ ‘नहीं यूज करेंगे प्लास्टिक’, परिचर्चा के दौरान…

मृत बच्ची की पहचान शिकानपुर गांव निवासी उदय यादव की पुत्री राखी कुमारी और रुपेश यादव की पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई वहीं दो अन्य बच्चियों की पहचान सुभाष यादव की पुत्री काजल कुमारी और पांडव यादव की पुत्री अनिषा कुमारी के रूप में की गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कांग्रेस और RJD ने सिर्फ ठगा असली विकास NDA सरकार में हो रही, मंत्री जनक राम ने कहा….

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...