राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

नालंदा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 जून को नालंदा के राजगीर पहुंचेंगे जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के राजगीर में कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार समेत राज्य के कई दिग्गज नेता भी राजगीर में पहले से कैंप कर रहे हैं। राहुल गांधी के राजगीर आगमन को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने राजगीर में बाइक रैली निकाली और लोगों को राहुल गांधी की रैली में आमंत्रित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हमलोग संस्कारहीन नहीं हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस और RJD ने सिर्फ ठगा असली विकास NDA सरकार में हो रही, मंत्री जनक राम ने कहा….

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर एनडीए में स्पष्ट रूप से घबराहट दिख रही है। देश में कोई भी कहीं भी आ और जा सकता है, अपनी बात रख सकता है। लेकिन फिर भी पता नहीं भाजपा के लोगों को इतनी परेशानी क्यों होती है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता के सवाल पर कहा कि भाजपा के लोग इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भड़काऊ और गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

नालंदा से कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img