पकरीबरावां में सड़क दुर्घटना में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा जिले के पकरीबरावां थाना के कचना मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त बाइक से कचना गांव बर्थडे पार्टी में गए थे। लौटने के क्रम में कचना मोड़ के पास हाईवा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक युवक की मौत नवादा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इस खबर सुनने के बाद परिवार वालों में चीख पुकार मच गई।

Goal 5 22Scope News

पार्टी में गए थे तीनों दोस्त, लौटने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

परिजनों ने बताया कि रविंद्र शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र विकास कुमार घर सुनका शेखपुरा जिला का रहने वाला था जो पकरीबरावां में रह कर पढ़ाई कर रहा था। वहीं पकरीबरावां शांति नगर निवासी भरत मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और दशरथ मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र राजू कुमार अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी पर गया हुआ था। लौटने के क्रम में सड़क हादसे में तीनों युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नवादा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : घोड़ा चरने से मचा तांडव, खूब चले लाठी, डंडे और गोली

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad News: टुंडी के राजा तालाब में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल,...

धनबाद: पश्चिमी टुंडी ब्लॉक के मोहनद में 'राजा तालाब' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। स्थानीय लोगों का...

रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते प्रोबेशन ऑफिसर और...

रामगढ़: मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में, हज़ारीबाग़ के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रामगढ़ ज़िला प्रोबेशन ऑफ़िस में तैनात प्रोबेशन ऑफ़िसर सिमरन कुमारी और...

Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी Sugar Mill, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

सीवान दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चीनी मिल खोलने की घोषणा की। 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ रोजगार...