Dhanbad: दो दिन से लापता नाबालिग छात्र का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Dhanbad: जिले के वर्गीडीह क्षेत्र में नाबालिग छात्र का शव मिलने सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सनाउल अंसारी के रूप में हुई। वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा नवाटाड़ पंचायत के चदुंडीह गांव का रहने वाला था। मृतक मंगलवार दोपहर से लापता था। मामले की सूचना मिलते ही मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर से सनाउल लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार शाम 4:30 बजे गोविंदपुर पुलिस की ओर से सूचना मिली कि वर्गीडीह में एक अज्ञात शव मिला है। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान सनाउल अंसारी के रूप में की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Dhanbad: परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सनाउल की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टः अनिल कुमार

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...