Commercial Advertisment

26 अगस्त से लापता छात्र का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेगुसराय : 26 अगस्त को हाथीदह थाना क्षेत्र के बरौनी रेल लाइन के बगल से मिले अज्ञात शव का पहचान कर लिया है। छात्र बेगूसराय जिले के विनोदपुर के रहने वाला रितुराज कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अऩुसार रितुराज कुमार बेगूसराय से स्कूल के लिए निकला था। 26 अगस्त से ही वह लापता था। वही परिवार के लोग जब खोजबीन शुरू की तो वह बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में ट्रेन पर चढ़ते हुए दिखाई दिया था जिसके बाद से प्रशासन और स्थानीय परिजन के द्वारा उसकी खोजबीन कर रही थी लेकिन उसका शव बरौनी रेल लाइन के किनारे से बरामद किया गया है।

शव मिलने के बाद परिवार हत्या की आशंका जता रहें हैं। लिहाजा हाथीदह रेल पुलिस थाने की पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। इस मामले पर हाथीदह थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान टी-शर्ट पर टेलर के नाम से की गई है उसके बाद स्कूल और थाने में संपर्क साधा गया तब जाकर ऋतुराज की पहचान हो सकी है।

रिपोर्ट : सुमित

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...