अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

रांची : झारखंड में 22 और 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को राज्य में सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा, वहीं आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है, अगले 3-4 दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहेगी, अगले दो से तीन दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा, बाद में आसमान साफ रहेगा. वहीं, मौसम केंद्र ने आगामी 22 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहने और बाद में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जतायी है. इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की है. बारिश होने से ठंड भी बढ़ने की संभावना जताई है.

mausam 22Scope News

इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में देर तक कोहरा रहने के कारण वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गयी है.

रिपोर्ट : मदन

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के बाद छाया कुहासा

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...