डॉक्टरों की फौज तैयार करेंगे सहनी, डॉ. सुनील ने VIP से मिलाया हाथ, कहा- अचेत अवस्था में चल रहे हैं CM

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में आज यानी शुक्रवार को बड़ी तादाद में डॉक्टर पार्टी का दामन थामा। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व प्रवक्ता रहे डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने भी आज पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे डॉ. मुकेश के साथ डॉक्टर अभिजीत ने भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सभी लोगों को सदस्यता दिलाई।

Goal 6 22Scope News

नीतीश कुमार अचेत अवस्था में चल रहे हैं – डॉ. सुनील

डॉक्टर सुनील कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में चल रहे हैं। उनके आसपास कुछ लोग जो हैं उनको डैमेज कर रहे हैं। हमने आज मुकेश सहनी के विचारों से प्रभावित होकर आज उनका पार्टी का दामन थामा है। मुकेश हमारे पास कुछ दिन पहले आंख की इलाज के लिए आए थे। हमने उनकी आंखों में देखा कि वह किस तरह बिहार के बारे में सोचते हैं। विकास के लिए उनका आंख चमक रहा था। इसके साथ ही साथ सहनी ने कहा कि आज जिस प्रकार बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर हो गई है यह कहीं ना कहीं दर्शाता है कि किस तरीके से हमारा बिहार का हाल है। जब हमारी सरकार बनेगी तब हम सबसे पहले स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करेंगे।

यह भी पढ़े : तेवर में दिखे मुकेश सहनी तो Congress ने भी चल दिया दांव, अब क्या करेंगे तेजस्वी…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...