SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने आयोजित किया अखंड अष्टयाम, सांसद पप्पू यादव ने…

SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने मधेपुरा के मुरलीगंज में आयोजित किया भव्य अष्टजाम पूजा, सांसद पप्पू यादव ने किया शुभारम्भ। एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समर्पण की अनुपम मिसाल

मधेपुरा: शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स अब सामाजिक और धार्मिक सरोकारों में भी अपनी अहम भागीदारी दर्ज करा रहा है। संस्थान के चेयरमैन SK मंडल के संरक्षण में 6 जून 2025 को दोपहर 2 बजे मुरलीगंज, मधेपुरा में अखंड अष्टजाम पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने किया। इस अवसर पर SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमैन एस के मंडल एवं लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन की चेयरमैन मोनी रानी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

पूजा की शुरुआत मोनी रानी के द्वारा हुआ। ये अष्टजाम पूजा ब्रह्मस्थान मंदिर, जयरामपुर एवं महावीर मंदिर, जयरामपुर चौक, मुरलीगंज, मधेपुरा दो स्थानों पर आयोजित हुई। यह पूजा 7 जून 2025 को दोपहर 3 बजे विधिवत समापन के साथ संपन्न होगी। श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से युक्त यह पूजा मानसिक शांति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हो रहे हैं। पूजा के उपरांत संध्या 5 बजे से 10000 से अधिक लोगो का भोज का आयोजन किया गया है जो मानवीय संवेदना और सेवा की भावना को समर्पित है। इस पूजा में दूर- दूर से लोग पहुँच रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – PM मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, DGP और DIG के साथ किया निरीक्षण…

इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एस के मंडल हमारे छोटे भाई जैसे हैं और इन्होने जिस तरह से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और मानवता की भावना मजबूत होती है। वहीं SK मंडल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उसमें सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का भी संचार करना है। यह अष्टजाम पूजा समाज में शांति, एकता और सेवा के संदेश को मजबूत करती है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  राजगीर में राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- केंद्र की मोदी सरकार नहीं कराएगी जातीय जनगणना…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...