रेलवे प्रशासन मधेपुरा नगर परिषद की जनता के साथ कर रही है नाइंसाफी

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद् अंतर्गत वार्ड नंबर-26 के लगभग हजारों परिवार रास्ता विहीन हो चुकी है। आजादी के इतने साल बीत जाने के वाद भी नगरवासियों को सड़क नहीं मिल सका। वहीं मधेपुरा नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड-26 में पहुंचकर वहां के वासियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुनी ओर वरीय पदाधिकारी से बात करके वस्तु इस्तिथि से अवगत कराई।

Goal 7 22Scope News

हजारों परिवारों को आज तक सड़क न होना यहां के जनप्रतिनिधि पर सवाल खड़ा करती है

उन्होंने बताया कि आजादी के इतने वर्षो बाद भी मधेपुरा नगर परिषद् के वार्ड नंबर-26 के हजारों परिवारों को आज तक सड़क न होना यहां के जनप्रतिनिधि पर सवाल खड़ा करती है। आज जब रेलवे अपने जमीन को घेर कर कार्य कर रही है तो यहां के स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पर रहा है। अगर समय पूर्व रास्ता बन जाता तो यह दिन देखना नहीं पड़ता। आज यहां के लोगों को जिस प्रकार की कठिनाई आई है यह किसी विपदा से कम नहीं है।

जिला पदाधिकारी महोदय व DRM से मिलकर अपनी बात रखूंगी – विनीता भारती

उन्होंने कहा कि में जल्द ही जिला पदाधिकारी महोदय व डीआरएम से मिलकर अपनी बात रखूंगी कि इस समस्या का क्या हल हो सकता है। आज ग्रामीणों का गुस्सा भी स्थानीय जनप्रतिनिधि पर जायज है। नगर की समस्या को लेकर सदा संघर्ष की हूं ओर इस समस्याओं को लेकर भी संघर्ष करुंगी। जब तक रास्ता नहीं बन जाता है अनवरत इस ओर कार्य करुंगी। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने रास्ता को लेकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े : अपराध व ADG द्वारा किसानों पर आपत्तिजनक बयान को लेकर RJD ने PM-CM का फूंका पुतला…

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...