Advertisment

तीन अगस्त को नक्सली बंद: झारखंड-बिहार समेत पांच राज्यों में हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर हमले की आशंका

रांची:  नक्सलियों द्वारा घोषित शहीदी सप्ताह 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चल रहा है। इसके अंतिम दिन यानी 3 अगस्त को नक्सलियों ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बंद का आह्वान किया है। इस बंद के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषकर रेलवे को संभावित खतरे को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है।

July Ad 7 22Scope News

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की योजना रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने और छोटे स्टेशनों को निशाना बनाने की हो सकती है। बीते वर्षों के अनुभव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने संवेदनशील रूटों पर गश्त बढ़ा दी है। राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी मुस्तैद किया गया है।

बंद का असर झारखंड के पूर्वी हिस्सों जैसे सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, खूंटी और चतरा में अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार के गया, औरंगाबाद और जमुई जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की गई है।

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...