चिराग ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार के लिए कर दी बड़ी डिमांड

पटना : लोक जनशक्ति पाार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिख कर पीएम मित्र योजना के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए भागलपुर के चयन का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि इससे भागलपुर क्षेत्र का विकास होगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Goal 6 22Scope News

भागलपुर वस्त्र उद्योग में भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है – चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि भागलपुर वस्त्र उद्योग में भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। भागलपुरी सिल्क, जिसे विश्वभर में ‘क्वीन्स आफ फेब्रिक्स’ कहा जाता है, सदियों से भारतीय हस्तकला की पहचान रहा है। ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, भागलपुर का रेशम उत्पादन बौद्ध काल से चलता आ रहा है। यहां के बुनकरों ने अपनी अद्वितीय कारीगरी से देश-विदेश में भागलपुरी सिल्क की पहचान स्थापित की है। जापान, यूरोप, पश्चिमी एशिया सहित अनेक देशों में भागलपुरी उत्पादों की आज भी भारी मांग है।

यह भी देखें :

भागलपुर में लगभग 50 हजार से अधिक बुनकर परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हुए हैं – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भी भागलपुर में लगभग 50 हजार से अधिक बुनकर परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हुए हैं। चिराग ने लिखा है कि मेगापार्क के लिए भागलपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक हजार एकड़ से अधिक भूमि सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जा सकती है। भागलपुर रेल, सड़क और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार वस्त्रों के परिवहन में सुविधा होगी।

यह भी पढ़े : चिराग के लिखे पत्र पर मचा सियासी बवाल, तेजस्वी ने कहा- छोड़िये सरकार का साथ

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...