फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बांग्लादेशी घुसपैठियां गिरफ्तार

किशनगंज : किशनगंज में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गैंग के द्वारा अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बनाया जाता था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा से सटे जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलहा बाड़ी गांव में अशरफुल पिता मो. कुड्डस के आवास पर कुछ लोग आधार कार्ड बनाने के लिए जुटे हैं। जिसके बाद थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा मौके पर छापेमारी की गई।

Goal 3 22Scope News

पुलिस ने कार्रवाई में अशरफुल को किया है गिरफ्तार

इस कार्रवाई में मौके से अशरफुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारवाई के दौरान जमाल और पंकज फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कारवाई में प्रिंटर, मोहर, नेपाली रुपया, आई स्कैनर, फिंगर स्कैनर, चार पहिया गाड़ी, दो मोबाइल फोन, भारतीय और नेपाली सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौके से जिनके दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उनके घर पर भी छापेमारी और उनके नागरिकता की जांच की जा रही है।

यह भी देखें :

जब्त वाहन के स्वामी सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है – SP

एसपी सागर कुमार ने बताया कि जब्त वाहन के स्वामी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि जब्त वाहन बंगाल नंबर की है और मामले में बंगाल कनेक्सन भी सामने आया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस कारवाई में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, जियापोखर थाना अध्यक्ष विकास कुमार प्रीति कुमारी और रमेश राय सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बिना वीजा का रह रहा था द. कोरिया का नागिरक, गिरफ्तार

कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...