Hazaribagh : कारगिल शहीद विद्यानंद सिंह का मनाया गया 26 वां शहादत दिवस, गौरव सम्मान से सम्मानित हुए समाज के विभूति…

Hazaribagh : अमर कारगिल शहीद विद्यानंद सिंह का 26 वां शहादत दिवस कारगिल प्वाइंट में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कारगिल युद्ध में अपनी जान की आहुति देने वाले बिहार रेजीमेंट के वीर जवान विद्यानंद सिंह की वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यानंद सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान, 17,000 फीट की ऊंचाई पर दुश्मन की एक मजबूत घेराबंदी को तोड़ते हुए चार पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

उनकी इस साहसिक कृति को सम्मानित करते हुए, समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुष्पार्चन किया और उनके अदम्य साहस को नमन किया। समारोह में प्रमुख अतिथि, जैप-7 के सहायक कमांडेंट मनीष चंद्रलाल, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डा. शत्रुघ्न पांडेय, आरएसएस के विभाग सह संघचालक डॉ. टीके शुक्ला, और इंडियन ऑयल के प्रबंधक राहुल कुमार , शहीद परिवार के रविशंकर कुमार, सपना कुमारी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। एनसीसी के कैडेटों ने मार्च पास्ट कर शहीद को श्रद्धांजलि दी, और कैप्टन डा. शत्रुघ्न पांडेय के नेतृत्व में शहीद के चित्र पर वीर चक्र पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह का संचालन अरविंद राणा ने किया। मुख्य अतिथि मनीषचंद्र लाल ने कहा, “हमारे अमर शहीदों का देश सदैव ऋणी रहेगा। उनके बलिदान की वजह से ही हम आज अपने घरों में चैन से सो पा रहे हैं।” वहीं विशिष्ट अतिथि मनीष चंद्रलाल ने सैन्य जीवन के अनुशासन पर प्रकाश डाला और कहा, “कारगिल युद्ध ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना अपने दुश्मनों को आकाश, पाताल और पृथ्वी के किसी भी कोने से खोजकर परास्त कर सकती है।” मुख्य वक्ता के तौर पर डा. शत्रुघ्न पांडेय ने शहीद विद्यानंद सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा, “सेना में जाना गर्व की बात है, और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करना उससे भी बड़ा सम्मान है।

Hazaribagh : चार पाक सेना को मार कर शहीद हुए थे विद्यानंद : कैप्टन

च8हदब 22Scope News

शहीद विद्यानंद को 1991 में नागालैंड में आतंकियों के साथ सफल ऑपरेशन के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वहीं, कारगिल युद्ध में उन्होंने सेना मेडल प्राप्त किया।” मौके पर आरएसएस के डॉ. टीके शुक्ला ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “राष्ट्र प्रथम रखने वाला सैनिक देवता के समान होता है।” समारोह के अंत में, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को गौरव सम्मान से नवाजा गया।

इन विभूतियों में इतिहासकार कैप्टन डा. शत्रुघ्न पांडेय, मानव मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज पासवान, बाबा भूतनाथ मंडली न्यास के मनोज गुप्ता, विकास याद यादव और एनसीसी के कैडेट आलोक कुमार, साक्षी कुमारी, नीतेश कुमार, टेकलाल कुमार महतो, पीयुष कुमार, अभिनंदन कुमार और कमलजीत कुमार सहित अन्य का नाम शामिल है। समारोह को सफल बनाने में चौकीदार दफादार संघ के कृष्ण दयाल, अधिवक्ता आयुष श्री, राजेश मेहता, मासूम परवेज, प्रेम सिंह, विनय कुमार, संजीव कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस आयोजन ने न केवल शहीद विद्यानंद सिंह की शहादत को सम्मानित किया, बल्कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर व्यक्तित्वों को भी उनकी कड़ी मेहनत और योगदान के लिए सराहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...