Ranchi: सावधान! जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करनेवाला गैंग फिर हुआ सक्रिय, महिला से जेवर चमकाने के नाम पर हुई ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: राजधानी में एकबार फिर जेवर सफाई के नाम पर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। पिस्कामोड़ टंगराटोली क्षेत्र में एक महिला के साथ सोना चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी मंजु टोप्पो ने सुखदेवनगर थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से आये और खुद को बर्तन व जेवर साफ करने वाला पाउडर बेचने वाला बताकर महिला का विश्वास जीतने की कोशिश की। शुरुआत में उन्होंने बर्तन और चांदी के सामान-जेवर चमकाकर दिखाया। इसके बाद उन्होंने एक लिक्विड दिखाया और कंपनी के ऑफर का हवाला देते हुए सोने के जेवर साफ करने की बात कही।

महिला ने पहले अपने कान की एक सोने की बाली साफ करवायी, जो चमक उठी। इस पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपनी सोने की चेन और दो टॉप्स भी साफ करने के लिए दे दिये। युवकों ने जेवर एक प्लास्टिक में बंद कर यह कहकर दे दिया कि इसे 10 मिनट बाद खोलें। जब महिला ने तय समय के बाद प्लास्टिक खोला, तो उसमें से जेवर गायब थे।

घटना के तुरंत बाद दोनों युवक बाइक से तेजी से फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...