खरीद रहे हैं महंगे जेवर तो करा लें जांच, सोना कहीं न निकले पीतल

शेखपुरा : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित श्री बाला जी जेवर दुकान से मकदूमपुर मुहल्ला निवासी अंजनी कुमार ने 2014 में दो लाख का जेवर दुकान से खरीदा था. जब जेवर को पहनना शुरू किया गया तो जेवर काला पड़ गया और जांचो के बाद वो पीतल का निकला. जिसके बाद पूरा परिवार श्री बालाजी जेवर दुकान पहुंचा और जमकर हंगामा मचाया और दुकानदार को सही जेवर देने को कहा. फिर क्या था दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर झड़प हुई.

इस बात की सूचना स्थानीय शेखपुरा थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. नकली जेवर बेचने का मामला पहला नहीं है पहले भी सातो गुप्ता और राजद नेता विजय यादव को नकली जेवर दिया जा चुका है, लेकिन बड़े-बड़े नेताओं का सर पर हाथ होने की वजह से इस दुकानदार का आज तक कोई बाल भी बांका ना कर सका.

हालांकि दुकानदार राजीव कुमार से जब इस संबंध में मीडिया की टीम ने पूछताछ किया तो दुकानदार ने बताया कि यह जेवर उसके दुकान से खरीदी ही नहीं गई थी और जबरन दबाव बनाया जा रहा है. अब ये जांच का विषय है की कौन सही बोल रहा है. बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...