Ranchi : बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े जेवर दुकान से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक जेवर दुकान से दिनदहाड़े डकैती की खबर आ रही है। मामला पंडरा थाना क्षेत्र के बजरा का बताया जा रहा है जहां एक जेवर दुकान में घुसकर हथियार के बल पर दिनदहाड़े लाखों के जेवर की लूट कर ली गई।

Ranchi : जेवर दुकान से लाखों की लूटतीन की संख्या में हथियार से लैश थे अपराधी

जानकारी के मुताबिक बजरा रोड स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधी अचानक आ घुसे और हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान के मालिक को अपने कब्जे में लिया और एक-एक कर के लाखों के जेवर की लूट कर ली।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : विदेश में लाखों की नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मामला पहुंचा थाना… 

घटना की सूचना के बाद पंडरा थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दुकान संचालक का बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस जगह-जगह चला रही है जांच अभियान

दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि तीन अपराधी हथियार के साथ आए और मुझे कब्जे में लेकर जेवर की लूट कर ली। उसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले। चोरी की घटना के बाद पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चला रही है। फिलहाल अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। ranchi ranchi

https://youtube.com/22scope

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...