Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर…

Garhwa : गढ़वा जिले के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों को बस में बैठाने के विवाद में दो बस एजेंटों के बीच कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब भरत केशरी का पुत्र सोनू केशरी यात्रियों को एक बस में बैठा रहा था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : छुप नहीं पाओगे, काली फिल्म वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 

Garhwa : पिस्टल निकालकर कर दिया वार

Garhwa : बस स्टैंड में दो एजेंटो के बीच खूनी संघर्ष
Garhwa : बस स्टैंड में दो एजेंटो के बीच खूनी संघर्ष

इसी दौरान दो अन्य एजेंट वहां पहुंचे और उसे रोकने लगे। बात बढ़ी तो एक एजेंट ने पिस्टल निकाल ली और सोनू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एजेंट सोनू को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : सीसीएल सिरका कोलयरी में ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम, प्रबंधन मनाने में जुटा… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने के बाद आरोपी एजेंट ने मौके पर एक राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे भगदड़ मच गई। अचानक हुई फायरिंग से यात्रियों और आम नागरिकों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Garhwa : घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Garhwa : घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

ये भी पढ़ें- Pakur : डीसी-एसपी ने शहर का किया दौरा, बच्चों संग मनाई ईद, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद… 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह विवाद बस में यात्रियों को बैठाने को लेकर सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झोला-टिफिन लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता, झारखंड भवन में हंगामा…

पीड़ित के परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और सोनू के बयान का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पूरे जिले में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...