कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी

Desk. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 48 घंटों में 770 नए संक्रमणों के साथ भारत के सक्रिय कोविड संक्रमण के मामले 6000 से अधिक हो गए हैं। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर आपातकाल के रूप में मॉक ड्रिल करने को कहा है।

सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र की मॉक ड्रिल की एडवाइजरी का उद्देश्य कोविड मामलों में तेजी आने की स्थिति में आपातकालीन तैयारियों की जांच करना, ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छह मौतें हुई हैं। वहीं संक्रमितों में ज़्यादातर मामले हल्के हैं और घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है।

सबसे ज़्यादा केरल प्रभावित

रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि केरल सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का नंबर आता है। इस साल जनवरी से अब तक कोरोना से देश में कुल 65 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड से सबसे ज़्यादा 18 लोगों की मौत हुई है।

वहीं केरल में अब तक 12 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि दिल्ली और कर्नाटक में 7-7 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 है और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और पंजाब में दो-दो मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल और राजस्थान में एक-एक मौत हुई है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...