Advertisment

पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में एक सनकी पिता ने अपने एकलौते पुत्र की गोली मारकर की हत्या कर दी है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। दरअसल, पूरा मामला मधेपुरा के ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरासी गांव के वार्ड संख्या-7 की है। जहां अपने पुत्र से परेशान पिता ने पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गेनू चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया।

LN Mishra 1 22Scope News

पुत्र हमेशा शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय लोगों गाली-गलौज करता था

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पुत्र हमेशा शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय लोगों गाली-गलौज करता था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोग पिता से किया करते थे। जिससे परेशान पिता ने पुत्र से तंग आकर गुस्से में अपने हीं पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी देखें :

पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है

बहरहाल, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामला बीते शनिवार की है। जहां पारिवारिक आपसी कलह से परेशान पिता ने अपने हीं पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में उपयोग किए गए एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रमण कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...