कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 3 लाख के पार आए नए केस

नई दिल्ली : कोरोना के केसों में आज गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई है. देशभर में कोरोना के नए केस का आंकड़ा तीन लाख के स्तर को पार कर गया है. ऐसा आठ महीनों बाद देखने को मिला है. इसके साथ-साथ 491 लोगों ने कोरोना से जान भी गंवाई है. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3,17,532 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,287 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में कोरोना के 19,24,051 एक्टिव मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में 2,23,990 लोगों ने कोरोना को हराया है. फिलहाल रोजाना का संक्रमण दर 16.41 फीसदी है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 16.06 फीसदी है. नए मामले बढ़ने के साथ कोरोना के एक्टिव केस भी अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है. एक्टिव केस बढ़कर कुल मामलों का 5.03 प्रतिशत हो गए. रिकवरी रेट 93.69 प्रतिशत है.

टीकाकरण कोरोना महामारी को हराने का सबसे बड़ा हथियार बताया जाता है, इसको तेज करने के हरसंभव प्रयास भी जारी हैं. देशव्यापी टीकाकरण अभियान की बात करें तो लोगों को अब तक वैक्सीन की 159.67 करोड़ डोज दी जा चुकी है. इसमें 74 लाख खुराक पिछले 24 घंटे में दी गई हैं. जिसमें पिछले 24 घंटे में हुए 19,35,180 टेस्ट भी शामिल हैं. बताया गया कि अबतक 61 लाख बूस्टर डोज लगाई गई हैं.

अब कोरोना से बच्चे नहीं होंगे प्रभावित, गिरिराज सिंह ने 50 बेड का बन रहे वार्ड का किया शिलान्यास

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...