हुलहुंडू में दो मासूमों का अपहरण, चाउमिन में नशा देकर किया था अगवा, स्टेशन रोड में छुड़ाए गए

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत न्यू हुलहुंडू में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 6 जून की शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग बच्चों – 12 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय कार्तिक – को नशा मिलाकर चाउमिन खिलाया गया और फिर अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता ने बच्चों को मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने अपने साथ बुलाया और फिर उन्हें अपने झांसे में ले लिया।

बच्चों के माता-पिता, जो मजदूरी कर अपने घर लौटे थे, जब बच्चों को नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की। रात 12.30 बजे के करीब जब वे स्टेशन रोड पहुंचे, तो आरोपी बच्चों को छोड़कर भाग गया। उस वक्त बच्चे बेसुध अवस्था में मिले और नहीं बता पा रहे थे कि उन्हें कहां-कहां ले जाया गया।

परिजनों ने तत्काल पीसीआर को बुलाया और चुटिया थाना पहुंचाया। इसके बाद तुपुदाना ओपी पुलिस भी पहुंची और बच्चों को सकुशल माता-पिता को सौंपा गया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की। पहले आरोपी का लोकेशन हिनू में और फिर स्टेशन रोड में पाया गया।

बच्चों के माता-पिता ने तुपुदाना ओपी में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस व परिजनों की अपील है कि छोटे बच्चों को अनजान लोगों से सतर्क रहने की शिक्षा दें। कोई भी खाने की चीज बिना पूछे न लें। देर शाम तक बाहर न खेलें और किसी अनजान के बहकावे में न आएं। बच्चों की नियमित काउंसलिंग करना भी बेहद जरूरी है।

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...