अमृत भारत स्टेशन योजना : मोतीपुर स्टेशन का होगा पुनर्विकास

मुजफ्फरपुर : समूचे देश भर में आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज अंडरपास का शिलान्यास उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मोतीपुर स्टेशन का पुनर्विकास को लेकर 12 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की है। इससे मोतीपुर स्टेशन को विभिन्न आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ मॉडल स्टेशन के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर सुगौली के मध्य संपर्क पाठक संख्या 112 की जगह सड़क ऊपरी गामी पुल ROB के निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 44 करोड रुपए है। यह आरओबी के बन जाने से कांटी, मड़वन, सरैया और एनएच-28 को मुख्य रूप से जोड़ेगा। इस अवसर पर मोतीपुर स्टेशन परिसर में रेल डिवीजन समस्तीपुर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वैशाली लोकसभा सांसद वीणा देवी स्थानीय, विधायक अरुण कुमार सिंह और समस्तीपुर रेल डिवीजन के सीनियर डीएमई महानंद झा के अलावे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत वैशाली लोकसभा सांसद वीणा देवी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोतीपुर स्टेशन के साथ कांटी स्टेशन का पुनर्विकास होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर निवासी रेल यात्री अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विगत 10 वर्षों में रेल का काफी विकास हुआ है, जो पहले 20 वर्षो में भी नहीं हुआ था। आज अमृत भारत स्टेशन योजना से मोतीपुर स्टेशन विकास 12 करोड़ के लागत होने और ज्यादा सुविधा बढ़ जाएगी।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...