Crime News: ममता शर्मसार! मां ने प्रेमी के लिए दो मासूमों को जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक घटना भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव की है, जहां गुरुवार को 5 वर्षीय अरहान और 1 वर्षीय इनाया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां मुस्कान के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे।

Crime News: मां ने की प्रेमी के लिए दो मासूमों की हत्या

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चों के पिता वसीम ने चंडीगढ़ से फोन कर बच्चों का हाल पूछा। मुस्कान ने जब बच्चों को जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले और घर में जबरन घुसने के कोई सबूत भी नहीं पाए गए। इससे पुलिस को शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मुस्कान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Crime News: आरोपी महिला गिरफ्तार

पूछताछ में मुस्कान ने खुलासा किया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी जुनैद से चल रहा था। वह जुनैद के साथ भागना चाहती थी, लेकिन मासूम बच्चे उसके रास्ते में बाधा बन रहे थे। इसी वजह से उसने नाश्ते में जहर मिलाकर दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके प्रेमी जुनैद की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जुनैद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है।

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...