Advertisment

लालू प्रसाद यादव का नीतिश सरकार पर हमलाः बोले- बिहार में 65,000 हत्याएं, कानून व्यवस्था हो चूका अंतिम संस्कार 

Patna: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सोमवार को एक तीखा बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में विधि व्यवस्था दम तोड़ चुकी है और जनता पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है।

लालू यादव ने पूछा – “नीतीश बताएं कि शाम 5 बजे से पहले ही घर के अंदर घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि नीतिश सरकार के शासनकाल में 65,000 हत्याएं हुई हैं जो की आधिकारिक आंकड़ों से स्पष्ट है।

उन्होंने यह भी कहा कि “नीतीश और बीजेपी गठबंधन ने बिहार की विधि व्यवस्था का केवल दम नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।” लालू यादव ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “बिहार में आज इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी नहीं देखी गई।”

राजनीतिक हलकों में लालू प्रसाद के इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है और विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है। वहीं, अब निगाहें नीतीश कुमार और जेडीयू की ओर हैं कि वे इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

 

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...