Giridih: चोरों ने एक साथ चार घरों पर बोला धावा, लगभग पांच लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियों गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक लाख रुपये नगदी सहित लगभग चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है।

Giridih: चोरों ने एक साथ चार घरों पर बोला धावा

चोरों ने रेवा नायक, प्रमोद साव, रामेश्वर साव, बालेश्वर साव एवं करिश्मा देवी के घरों में लगे ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित रेवा नायक ने बताया कि रात में मोबाइल चार्ज लगाकर सो गई थी। जब रात तीन बजे नींद खुली तो मोबाइल लेने के लिए कमरा में पहुंची तभी देखा कि युवक कमरे में घुसा है।

मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मुझे धक्का देकर भाग निकला और दीवार फांदकर भाग गया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...