सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री का किया शुक्रिया, वीर साहिबजादा दिवस घोषित करने का दिया सुझाव

Jamshedpur-सिख समुदाय का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल प्रधानमंत्री को आभार जताया और वीर साहिबजादा दिवस घोषित करने मांग की.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दशम गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के आत्म उत्सर्ग को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया थ.

अब सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रवाद का प्रतीक समझा है. इनके बलिदान को सही मायने में सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने  इनके शहादत को वीर बाल दिवस का नाम देकर हमें सम्मानित किया है. लेकिन सिखों की भावनाओं को समझते हुए इसका नामकरण “वीर साहिबजादा दिवस” किया जाना चाहिए.

इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसी सरकार ने इनके योगदान को इमानदारी से नहीं समझा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र की एकता, राष्ट्रवाद, सिख एवम हिंदू धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया है. 26 दिसंबर को प्रत्येक साल वीर बाल दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया है. झारखंड के सिख समुदाय एवं साढ़े तीन करोड़ जनता प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करती है. सिख समुदाय ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रकट करते हुए पोस्टकार्ड भेजा है.

रिपोर्ट- लाला जबीं 

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...