Advertisment

जन सुराज ने नवादा से शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, कहा ‘सरकार ने पूरा नहीं किया…’

नवादा: नवादा के केंदुआ बायपास स्थित जिला कार्यालय में जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन विस्तार समिति के संयोजक ललन यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दो वर्ष पूर्व किये गए वादों को अब तक पूरा नहीं कर सकी है। जातिय गणना के बाद राज्य सरकार ने चिह्नित 94 लाख परिवारों के उत्थान के लिए दो लाख रूपये की सहायता राशि, 50 लाख भूमिहीन दलित और अति पिछड़ा समाज के लोगों को 3 डिसमिल जमीन और दाखिल ख़ारिज में भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था।

राज्य सरकार ने अपने उन वादों को अब तक पूरा नहीं किया जिसके विरोध में अब जन सुराज राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज नवादा से की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य उन वंचित नागरिकों को जागरूक करना है जिन्हें सरकार ने घोषणा के बावजूद लाभ नहीं दिया। इस दौरान ललन यादव ने कहा कि संगठन विस्तार समिति का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग के लोगों के साथ सीध संवाद स्थापित कर पार्टी से जोड़ना है और उन्हें सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें – RJD सुप्रीमो के जन्मदिन के अवसर पर दलित बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण, नेता ने पौधारोपण के साथ कराया…

LN Mishra 1 22Scope News

हस्ताक्षर अभियान के बाद जन सुराज एक मसौदा तैयार कर सरकार और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर सरकार द्वारा किये गए वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग करेगी। उन्होंने प्रेस वार्ता के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुमंडल महिला अध्यक्ष स्वीटी सिन्हा, जिला किसान अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा, डॉ रविन्द्र प्रसाद सिंह, हिसुआ विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार विद्यार्थी, नरहट प्रखंड अध्यक्ष प्रत्यूष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   NDA हो या UPA, साजिश के तहत सत्ता में रह कर…, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...