झारखंड में स्कूल खोलने पर कांग्रेस में रार, रामेश्वर उरांव के बयान पर कांग्रेसी प्रवक्ता ने कही बड़ी बात

रांची : झारखंड में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं. हर दिन हजारों मरीज मिल रहे हैं. इसी बीच राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि अब स्कूल को खोलना चाहिए, जिससे बच्चों की पढ़ाई हो सके. रामेश्वर उरांव के बयान पर कांग्रेस में फूट देखने को मिल रही है. स्कूल खोलने को लेकर कांग्रेस में आरोप-प्रयारोप का सिलसिला शुरू हो गया है.

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया है, ताकि संक्रमण ना बढ़े. लेकिन कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद भी सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.

राज्य में खुले स्कूल- रामेश्वर उरांव

rameshwar 22Scope News

सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेता और राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कुछ दिन पहले कहा कि समाज के विकास की पहली सीढ़ी शिक्षा सीढ़ी होती है. इसलिए अब स्कूल को खोलना चाहिए. स्कूलों को अपने हिसाब से 25 से 30 प्रतिशत तक बच्चों को स्कूल बुलाया जाना चाहिए. जिससे बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी ना हो.

स्कूल खोलने पर राजीव रंजन ने कहा- अभी खत्म नहीं हुआ है संक्रमण

rajeev ranjan 22Scope News

दूसरी ओर गठबंधन सरकार के कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस रहेगा तब तक स्कूलों को नहीं खोला जाना चाहिए. क्योंकि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं. बच्चों से ही हमारा आने वाला भविष्य जुड़ा हुआ है. बच्चे ही देश का उज्जवल भविष्य होते हैं. उनके जीवन को संकट में डालकर स्कूलों को खोलना कहीं से भी सही नहीं है. इसीलिए जब तक संक्रमण खत्म नहीं होता तब तक स्कूलों को नहीं खोला जाना चाहिए. बच्चों के भविष्य को और जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए.

गौरतलब है कि कोरोना को लेकर एक ओर सरकार सजग है तो वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में फूट देखने को मिल रहा है. सत्ता में रहने के बावजूद भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

झारखंड कांग्रेस का 3 दिवसीय चिंतन शिविर, टटोली जायेगी संगठन की नब्ज

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...