सोशल मीडिया की मार, छह लाख लेकर नाबालिक बच्ची फरार

Jamshedpur-  सोशल मीडिया किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी को अपने चंगुल में ले रही है और उसके क्या दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं, उसकी एक बानगी है जमेशदपुर जिले के कवाली थाना क्षेत्र का यह मामला.

कवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की कॉलेज जाने के नाम पर घर से भाग गई. जब वह घर नहीं लौटी तो माता पिता को सन्देह हुआ, इधर उधर खोजबीन शुरु हुई. इस बीच जानकारी मिली की घर में रखा करीबन छह लाख रुपये भी वह अपने साथ लेकर चली गई. कुछ दिनों के बाद यह भी जानकारी मिली की नाबालिग सोशल साईट पर किसी धनबाद के युवक से संपर्क में थी.

आखिरकार  दिनांक 8.01.02022 कवाली थाना क्षेत्र में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई. इधर माता पिता का दर्द अलग है, उन्हे तो इस बात का अन्देशा है कि कहीं बेटी के साथ कुछ अनहोनी नहीं हो जाए. कहीं पैसे लेकर बेटी की हत्या नहीं कर दी जाए.  फिलहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

कहानी का लब्बोलुआब यह है कि सोशल मीडिया आज की जरुरत बन कर उभरी तो जरुर है लेकिन यह भी सत्य है कि किशोरवय में इसका अनियंत्रित उपयोग घातक हो सकता है. किशोरों के प्राइवेसी का सम्मान करते हुए भी अभिभावकों को अपने बच्चों पर एक नजर रखनी ही चाहिए., नहीं तो यही स्वतंत्रता एक दिन उसकी जान की आफत बन सकती है.

रिपोर्ट-लाला जबीं

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...