Ranchi-एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका खारिज कर दी.
बता दें कि कुंदन पाहन ने पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड से जुड़े स्पेशल एनआईए कांड संख्या 1/17 मामले में बीते 10 जून को जमानत याचिका दाखिल की थी. 17 दिसम्बर को दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.
रिपोर्ट- प्रोजेश

















