Gumla: गोली मारकर धान व्यापारी से लाखों की लूट, घायल रांची रेफर

Gumla: जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिर साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक धान व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी, गुमला के करौंदी निवासी राजकुमार गुप्ता को गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

Gumla: गोली मारकर धान व्यापारी से लूट

डॉक्टरों के मुताबिक, घायल खतरे से बाहर हैं। घटना दोपहर की बताई जा रही है, जब राजकुमार गुप्ता साप्ताहिक बाजार में अपनी धान की दुकान लगाकर बैठे थे। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार नौ अपराधी आए और रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। जब व्यापारी ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर दो गोली चलाई, जिसमें से एक गोली व्यापारी के सीने में लगी। गोली लगने के बाद अपराधी पैसों वाला थैला लेकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Gumla: मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अपराधियों का तांडव, सरकारी टीचर को गोलियों से भूना

आरा : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने सुबह सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल जाने की तैयारी कर रहे...

SSB व सामाजिक संस्था की तत्परता से बचायी गयी हिंदू नाबालिग...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रक्सौल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सामाजिक संस्था की तत्परता से एक हिंदू नाबालिग लड़की को मुस्लिम लड़के...

Big Breaking: इटखोरी मोड़ पर भीषण सड़क दुर्घटना(Road Accident), गाड़ी...

Jharkhand: हजारीबाग के पदमा ओपी थाना क्षेत्र से बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। बता दें पदमा ओपी थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़...

निकासी एवं व्ययन से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व अनुशासन सुनिश्चित...

Ramgarh: बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण...

Gumla में प्रधानमंत्री आवास घोटाला: आधा बना घर, पूरा पैसा गायब!

Gumla: सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफेनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नागफेनी गांव में शंकरी देवी पति स्वर्गीय लोकनाथ सिंह के द्वारा एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img