बिहार : छह फरवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना : कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में शुक्रवार से पुरानी गाइडलाइन को 6 फरवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई है. कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

nitish kumar 22Scope News

बता दें कि नाइट कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. वहीं जिम, मॉल और पार्क भी 6 फरवरी तक बंद रहेंगे. साथ ही सभी शिक्षण संस्थान भी 6 फरवरी तक बंद रहेंगे.

कल मुख्यमंत्री पर हमला और आज जदयू नेता की हत्या कहां है बिहार की कानून व्यवस्था- तेजस्वी

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाईन मैदान में करेंगे झंडोत्तोलन

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...